DMCA.com Protection Status क्या दुनिया से खत्म हो जाएंगे सभी पुरुष? इस वजह से उठ रहे सवाल, वैज्ञानिकों ने बताई डेडलाइन – News Market

क्या दुनिया से खत्म हो जाएंगे सभी पुरुष? इस वजह से उठ रहे सवाल, वैज्ञानिकों ने बताई डेडलाइन

क्या दुनिया से खत्म हो जाएंगे सभी पुरुष? इस वजह से उठ रहे सवाल, वैज्ञानिकों ने बताई डेडलाइन

[ad_1]

हाइलाइट्स

सदियों से समय के साथ क्रोमोसोम के जीन्स में गिरावट हो रही है.
जीन्स में गिरावट का सबसे ज्यादा असर Y क्रोमोसोम पर हो रहा है.

Male Y Chromosome Extinction: महिला और पुरुष दोनों ही मानव जीवन का आधार हैं. अगर इनमें से कोई भी एक न हो, तो जिंदगी को आगे बढ़ाना नामुमकिन हो जाएगा. क्या होगा अगर दुनिया से सभी पुरुष विलुप्त हो जाएं और सिर्फ महिलाएं ही रह जाएं? शायद आपके लिए इसकी कल्पना करना भी मुश्किल होगा, लेकिन भविष्य में इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. वैज्ञानिकों की मानें तो पुरुषों के जन्म के लिए जरूरी Y क्रोमोसोम तेजी से कम हो रहा है और यह सिलसिला चलता रहा, तो एक दिन धरती से पुरुष पूरी तरह गायब हो जाएंगे.

द कन्वर्सेशन की रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं के शरीर में दो X क्रोमोसोम होते हैं, जबकि पुरुषों के शरीर में एक X और एक Y क्रोमोसोम होता है. जब महिला और पुरुष के XX क्रोमोसोम मिलते हैं, तब भ्रूण फीमेल बन जाता है और जब XY क्रोमोसोम मिलते हैं, तब भ्रूण मेल बनता है. Y क्रोमोसोम को पुरुषत्व का प्रतीक माना जाता है और पुरुषों के अस्तित्व के लिए यह बेहद जरूरी होता है. पुरुषों का Y क्रोमोसोम खत्म हो जाए, तो दुनिया में लड़के पैदा होना बंद हो जाएंगे और सिर्फ लड़कियां पैदा होंगी. ऐसा सिलसिला चलता रहा, तो एक दिन ऐसा भी आ सकता है, जब दुनिया में कोई पुरुष बचे ही ना.

अब तक कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि Y क्रोमोसोम तेजी से खत्म हो रहा है. महिलाओं के X क्रोमोसोम पूरी तरह नॉर्मल हैं, लेकिन पुरुषों का X क्रोमोसोम तो ठीक है, लेकिन Y क्रोमोसोम धीरे-धीरे नष्ट हो रहा है. अगर पतन की यही स्पीड जारी रही, तो अगले 46 लाख साल में Y क्रोमोसोम पूरी तरह खत्म हो जाएगा. ऐसा हुआ तो पुरुषों का अस्तित्व भी खत्म हो सकता है. आपको लग रहा होगा कि 46 लाख साल तो बहुत लंबा समय है, लेकिन यह भी जानने की जरूरत है कि अभी भी पृथ्वी पर करीब 350 करोड़ साल जीवन बाकी है. इसकी तुलना में 46 लाख साल बेहद कम समय है.

अगर वैज्ञानिकों का अनुमान सही निकला, तो धरती पर जीवन खत्म होने से करोड़ों साल पहले ही पुरुष पूरी तरह विलुप्त हो जाएंगे. ऐसा नहीं है कि Y क्रोमोसोम X क्रोमोसोम की तुलना में हमेशा कमजोर रहा हो. अगर 16.6 करोड़ साल पहले दोनों क्रोमोसोम एक ही साइज के थे और इनमें बराबर संख्या में जीन होते थे. धीरे-धीरे Y क्रोमोसोम में जीन्स की संख्या कम होती गई और इसके खत्म होने का खतरा मंडरा रहा है. हालाकि इस बारे में वैज्ञानिक लगातार रिसर्च कर रहे हैं और हर साल नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं. कई वैज्ञानिकों के बीच भी इसे लेकर मतभेद हैं. उम्मीद है समय के साथ तस्वीर साफ होगी.

यह भी पढ़ें- सिर्फ 5 आदतों को बदलने में हो जाएं कामयाब, तो जिंदगीभर नहीं बनेंगे हार्ट के मरीज, फिटनेस भी होगी दुरुस्त

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी रोकने के लिए बार-बार इमरजेंसी पिल्स लेना खतरनाक, बिगड़ जाएगा हॉर्मोन्स का बैलेंस, मुसीबत में फंस जाएगी जान

Tags: Health, Lifestyle, Trending news

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *