DMCA.com Protection Status IPL 2024: 16 गेंद में फिफ्टी, 93 गेंद में 199 रन… वानखेड़े में मुंबई इंडियंस का तूफान, आरसीबी की धुलाई… – News Market

IPL 2024: 16 गेंद में फिफ्टी, 93 गेंद में 199 रन… वानखेड़े में मुंबई इंडियंस का तूफान, आरसीबी की धुलाई…

IPL 2024: 16 गेंद में फिफ्टी, 93 गेंद में 199 रन... वानखेड़े में मुंबई इंडियंस का तूफान, आरसीबी की धुलाई...

[ad_1]

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ऐसी धुनाई की, जो आईपीएल में शायद ही पहले कभी देखने को मिली हो. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जब पहले बैटिंग करते हुए 196 रन बनाए तो उसके फैंस को लगा कि स्कोर ठीक-ठाक बन गया है. लेकिन जब रोहित शर्मा, ईशान किशन और फिर सूर्यकुमार यादव क्रीज पर उतरे तो स्पष्ट हो गया कि अगर आरसीबी ने 250 रन भी बनाए होते तो मुंबई इंडियंस के लिए यह भी ज्यादा नहीं होता.

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 7 विकेट से हराया. मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला 16वें ओवर में ही जीत लिया. उसकी ओर से ईशान किशन ने महज 34 गेंद पर पर 69 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 24 गेंद पर 38 रन की पारी खेली. इन दोनों ने महज 8.5 ओवर में 101 रन की पार्टनरशिप कर मुंबई इंडियंस की जीत की मजबूत नींव रखी.

IPL 2024: मैक्सवेल ने बनाया आईपीएल का सबसे खराब रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक की बराबरी…

जब मुंबई का स्कोर 101 रन था तब ईशान किशन, आकाशदीप की गेंद पर विराट कोहली के हाथों लपके गए. ईशान की जगह सूर्यकुमार ने ली और इसके बाद तो चौकों-छक्कों की बारिश और तेज हो गई. सूर्या ने 19 गेंद की अपनी पारी में 52 रन बनाए, जिसमें 9 बाउंड्री शामिल रहीं. यानी सूर्या ने लगभग हर दूसरी गेंद को बाउंड्री के पार भेजा. उन्होंने अपना अर्धशतक महज 16 गेंद पर पूरा कर लिया.

Tags: IPL 2024, Ishan kishan, Jasprit Bumrah, Mumbai indians, Suryakumar Yadav

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *